IND Team Announce : वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सेलेक्टर्स ने युवाओं पर जताया भरोसा
June 23, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। IND Team Announce : वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को वनडे और टेस्ट सीरीज खेलना है। जिसके लिए BCCI ने टीम इंडिया की स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। 16 सदस्यीय टीम में अनकैप्ड रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल और मुकेश कुमार को शामिल किया गया है। वहीँ आईपीएल में तहलका मचाने वाले अजिंक्य रहाणे को टेस्ट टीम के लिए उप कप्तान बनाया गया है। वहीँ वनडे मैच के लिए हार्दिक पंड्या को उप कप्तान बनाया गया है।
IND Team Announce : अच्छा फॉर्म में नहीं होने के चलते चेतेश्वर पुजारा को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम से बाहर कर दिया गया है। सेलेक्टर्स ने इस बार दोनों ही फॉर्मेट के लिए युवाओं पर भरोसा जताया है। हालांकि मैदान पर ही पता चलेगा की प्लेयर्स भरोसा कायम करने में कितने सफल हो पाए।
टेस्ट टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।
वनडे टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार.
RELATED POSTS
View all