Live Khabar 24x7

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर, दो सगे भाइयों की मौत

November 16, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

कोरिया। छत्तीसगढ़ कोरिया जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहां ट्रेलर और पिकअप के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में पिकअप सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना ग्राम मोहरा की है।

जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाइवे 43 में ट्रेलर और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दर्दनाक हादसे में भिषेक साहू और अविनाश साहू,की हो गई। दोनों तेंदुआ अवारापारा के निवासी थे। वहीं मृतकों के बड़े पिता का लड़का घायल बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि, अभिषेक, अविनाश और छोटू अपने घर तेंदुआ आवरापारा से जमगहना बाजार के लिए पिकअप में सब्जी लोड कर जा रहे थे। तभी मोहरा के पास सामने से आ रहे ट्रेलर से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि आवाज की गूंज दूर तक सुनाई दी।

जब आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो अभिषेक वाहन के बाहर फेंकाया हुआ था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अविनाश और छोटू गंभीर रूप से घायल थे जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां पर अविनाश ने भी दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

RELATED POSTS

View all

view all