Raipur Crime : रायपुर में डबल मर्डर, पुरानी रंजिश में हत्या की वारदात को दिया अंजाम, पुलिस 3 संदिग्धों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
November 19, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। Raipur Crime : राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे है। अब डबल मर्डर की वारदात से फिर राजधानीवासियों में सनसनी फैल गई है। बीती रात सड्डू शराब भट्टी में पुरानी रंजिश के चलते चाकूबाजी हुई है। इस वारदात में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी हरीश साहू ने अपने साथियों के साथ रोहित नाम के युवकी की हत्या कर दी है।
जिसके बाद रोहित के गुस्साए दोस्तों ने मिलकर हरीश का अपहरण किया और उनकी हत्या की घटना को अंजाम दिया है। चाकूबाजी की इस घटना के दौरान दो अन्य युवक घायल हो गए हैं. इसके साथ ही 3 संदेहियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनों मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी मुताबिक, दरअसल आमासिवनी स्थित शराब भट्टी के बाहर 3 बदमाशों ने किसी पुरानी रंजिश के चलते हेमलाल देवांगन और हरीश साहू नामक दो युवकों की चाकू से गोदकर हत्या की गई है। इस वारदात को अनजान देकर आरोपी फरार हो गया है। फिलहाल इन आरोपियों की तलाश अभी जारी है।
वहीं ये भी जानकारी सामने आ रही है कि मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। परिजनों ने विधायक मोतीलाल साहू से शिकायत करने की बात कही है। यही नहीं मृतक का शव रखकर थाना और शराब भट्ठी के सामने प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
RELATED POSTS
View all