CGPSC SCAM : टामन सोनवानी और श्रवण गोयल की कोर्ट में हुई पेशी, CBI को मिली 7 दिन की रिमांड
November 19, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। CGPSC SCAM : CG PSC भर्ती घोटाले मामले में सोमवार को CBI ने पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और कारोबारी एसके गोयल को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद आज दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। विशेष न्यायाधीश लीलाधर साय यादव की कोर्ट में दोनों आरोपियों की सुनवाई हुई। जहां कोर्ट ने दोनों को 25 नवंबर यानी 7 दिनों के लिए रिमांड पर भेज दिया है।
जहां एसके गोयल की ओर से उनके वकील ने सीबीआई के आरोपों को झूठ और असत्य बताया। उसके वकील ने माना कि, एनजीओ को रकम दिया गया था। सभी एनजीओ को सीएसआर फंड से रकम दिया जाता है और रकम देने के पीछे उनकी मंशा गलत नहीं थी। जिसके बाद कोर्ट ने दोनों को रिमांड पर भेज दिया।
ये भी आरोप है कि, पैसे लेकर कुछ नेताओं और अधिकारियों के बच्चों को डिप्टी कलेक्टर और DSP जैसे पदों पर सिलेक्ट किया गया था। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, टामन के अलावा आने वाले दिनों में CBI कुछ और अफसरों को भी अरेस्ट कर सकती है।
RELATED POSTS
View all