BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य सचिव अमन सिंह ने दिया एनडीटीवी के निदेशक मंडल से इस्तीफा
April 9, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। BIG BREAKING अडाणी समूह के कॉरपोरेट ब्रांड संरक्षक और कॉर्पोरेट मामलों के प्रमुख अमन सिंह ने एनडीटीवी लिमिटेड के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार का मामला भी चल रहा है।
BIG BREAKING नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) ने बताया कि “अमन कुमार सिंह ने अपनी व्यस्तताओं के चलते कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा एक अप्रैल, 2023 से प्रभावी हो गया है।”
BIG BREAKING छत्तीसगढ़ में डॉ रमन सिंह की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में एक शक्तिशाली नौकरशाह सिंह उस समय मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव थे। नवंबर, 2022 में अडाणी समूह से बतौर कॉरपोरेट ब्रांड संरक्षक और कॉरपोरेट मामलों के प्रमुख के तौर पर जुड़े थे। अडाणी द्वारा एनडीटीवी का अधिग्रहण करने के बाद अडाणी समूह ने सिंह को एनडीटीवी के निदेशक मंडल में शामिल किया था।
RELATED POSTS
View all