Live Khabar 24x7

CM साय की प्रदेश वापसी, दिल्ली से आज लौटेंगे रायपुर

November 21, 2024 | by Nitesh Sharma

CM Sai

 

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा खत्म हो गया है। इस दौरान उन्होंने कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। साथ ही छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस कार्यक्रम में भी शामिल हुए। सीएम से आज दोपहर 12 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से रायपुर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर 2.05 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री ने अपने दो दिवसीय दौरे में कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय नगरीय उड्डयन मंत्री किंजरापू राम मोहन नायडू से भी मुलाकात की है। और इस बीच हवाई संपर्क और हवाई अड्डे के विकास को लेकर चर्चा हुई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की भी जानकारी दी है।

RELATED POSTS

View all

view all