Live Khabar 24x7

Election Result Update : आज आएंगे महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे, महाराष्ट्र में एनडीए आगे, झारखंड में कांटे का मुकाबला

November 23, 2024 | by Nitesh Sharma

Loksabha Election Result 2024

Loksabha Election Result 2024

नई दिल्ली। Election Result Update : आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने वाले है। साथ ही छत्तीसगढ़, बिहार, राजस्थान, पंजाब, केरल सहित 16 राज्यों की 48 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज ही आ रहे हैं। केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर भी सबकी नजर है, क्योंकि यहां से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मैदान में हैं।

महाराष्ट्र के शुरुआती रुझानों में NDA 215 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि अघाड़ी गठबंधन 63 सीटों पर आगे है। वहीं झारखंड में झारखंड के ताजा रुझानों में 81 सीटों में से 27 में बीजेपी नीत एनडीए आगे चल रहा है। वहीं INDIA  51 सीटों में आगे है।

RELATED POSTS

View all

view all