Live Khabar 24x7

सड़क हादसे में कृषि मंत्री रामविचार नेताम गंभीर रूप से घायल, पिकअप से टकराई कार

November 23, 2024 | by Nitesh Sharma

ramvichar netam

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। बीते देर रात छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम की कार दुर्घटनग्रस्त हो गई। हादसे में मंत्री को गंभीर चोट लगी हैं। ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से उन्हें तत्काल प्रदेश की राजधानी रायपुर ले जाया गया। यहां के रामकृष्ण अस्पताल में उनका इलाज जारी है। हादसे के वक्त मंत्री बेहोश हो गए थे। जानकारी के मुताबिक उनके हाथ और पैर में चोट आई है। हादसा रायपुर-बेमेतरा सड़क पर गांव जेवरा के पास हुआ। मंत्री की गाड़ी एक पिकअप वाहन से जा भिड़ी। हादसे में मंत्री के सहयोगी धीरज को गंभीर चोट आई है।

हादसे की जानकारी मिलते ही बेमेतरा कलेक्टर और एसपी समेत पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। आनन-फानन ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को रायपुर भेजा गया। हादसे की सूचना मिलने पर छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने मंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सीएम ने कहा कि कैबिनेट के हमारे वरिष्ठ साथी रामविचार नेताम के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिली है। प्रभु श्रीराम से उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

RELATED POSTS

View all

view all