EMERGENCY : Kangana Ranaut की नई फिल्म इमरजेंसी का टीजर हुआ रिलीज, सलाखों के पीछे दिखे Anupam Kher, दिवंगत Satish Kaushik आखिरी बार आएंगे नजर
June 24, 2023 | by livekhabar24x7.com
मुंबई। EMERGENCY : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की नई फिल्म इमरजेंसी का टीजर जारी हो चुका है। मेकर एक्ट्रेस कंगना इस फिल्म की डायरेक्टर और प्रोड्यूसर है। रिलीज हुए नए टीजर में भारत के इमरजेंसी के दौर को रिक्रिएट किया जा रहा है। फिल्म में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के रोल में कंगना और जय प्रकाश के किरदार में अनुपम खेर नजर आने वाले है।
EMERGENCY की यादें हुई ताजा
टीजर में 25 जून 1975 की डेट सामने आती है, जो देश में इमरजेंसी डिक्लेयर का दिन था। जनता में इसे लेकर रोष है। ब्रॉडकास्ट सस्पेंड करके देश की आवाज को चुप करा दिया गया है। लोगों को टॉर्चर किया जा रहा है और उनके हक छीन लिए गए हैं। जनता इसे तानाशाही बताते हुए इसके विरोध में प्रदर्शन कर रही है।
टीजर के एक हिस्से में लोक नायक जयप्रकाश नारायण के रोल में अनुपम खेर नजर आ रहे है। वहीं इसके अंत में इंदिरा गांधी के लुक में कंगना का चेहरा नजर आया। बैकग्राउंड वॉइस में कंगना कहती हैं, ‘मुझे इस देश की रक्षा करने से कोई नहीं रोक सकता क्योंकि इंडिया इज इंदिरा एंड इंदिरा इज इंडिया।’
सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म
EMERGENCY फिल्म इस साल के 24 नवंबर को रिलीज की जाएगी। कंगना के अलावा इसमें अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमण जैसे कलाकार भी होंगे। वहीं दिवंगत एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक की यह आखिरी फिल्म भी है।
RELATED POSTS
View all