Live Khabar 24x7

Mary Millben – PM Modi : ग्रैमी विनर Mary Millben ने गया राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन, फिर PM Modi के छुए पैर, हैरान रह गए सभी, देखें VIDEO

June 24, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Mary Millben – PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिनों के लिए अमेरिका के दौरे पर थे। यह दौरा भारत और अमेरिका के लिए बेहद अहम रही। इस दौरे पर विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए है। तीसरे दिन प्रधामंत्री के सम्मना में वॉशिंगटन डीसी में रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग में कायर्कम आयोजित किया गया था।

जिसमें ग्रैमी अवॉर्ड विनर अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस मेरी मिलबेन ने परफॉर्मेंस दी। वहीं सिंगर ने पहले तो भारत का राष्ट्रगान जन गण मन गया जिसके बाद कुछ ऐसा जिससे देशभर में चर्चा का विषय बन गया।

Mary Millben – PM Modi : दरअसल, सिंगर मैरी मिलबेन ने पहले भारत का राष्ट्रगान गाकर हर किसी का दिल जीत लिया। इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी के पैर भी छुए, जिसके वीडियोज़ इस वक्त इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं।

वायरल वीडियो

पीएम मोदी ने दौरे के आखिरी दिन वाशिंगटन के रोनाल्ड रीगन सेंटर में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया। इस दौरान अमेरिकी सिंगर मैरी ने भारत का राष्ट्रगान जन गण मन गाया। राष्ट्रगान समाप्त होने के बाद 38 वर्षीय मिलबेन पीएम मोदी की ओर बढ़ीं और उनके पैर छूने के लिए झुकीं तो पीएम मोदी ने उन्हें उठाने लगते हैं। सम्मान और स्नेह की भावना को बयान करता हुआ यही वीडियो अब वायरल हो रहा है।

मैरी मिलबेन ने इसके बाद मीडिया से बातचीत में कहा, ‘मैं खुद को बेहद सौभाग्यशाली और गौरवांवित महसूस कर रही हूं। प्रधानमंत्री मोदी एक अद्भुत और दयालु व्यक्ति हैं। उनकी राजकीय यात्रा का हिस्सा बनना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है।’

 

RELATED POSTS

View all

view all