Live Khabar 24x7

Horoscope Today 26 November 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

November 26, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 26 November 2024 : राशिफल के अनुसार, 26 नवंबर का दिन सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। आज कुछ राशि के जातक पार्टनर के साथ डेट पर जा सकते हैं। वहीं, कई राशि के जातक आज कारोबार में निवेश कर सकते हैं। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- शत्रु पर दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की भी स्थिति बहुत अच्छी नहीं है और व्यापार सही रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि-मानसिक स्थिति थोड़ी दिक्कत में रहेगी। बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम में तूतू-मैंमैं के संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- गृहकलह के संकेत हैं। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा और व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि-स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- धन-हानि के संकेत हैं। निवेश वर्जित रहेगा। कुटुंबों से न उलझें। मुंह में किसी भी तरह की कोई दिक्कत हो रही है तो चिकित्सकीय सलाह जरूर लें। बाकी प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

कन्या राशि- घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। मानसिक स्थिति थोड़ी दिक्कत वाली रहेगी। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि-खर्च के संकेत हैं। खर्च कर्ज की ओर जा सकता है। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। समाचार के माध्यम से असमंजस के समाचार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि-कोर्ट-कचहरी से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सीने में विकार संभव है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार मध्यम। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- भाग्य पर भरोसा करके अभी कुछ नहीं कर सकते हैं। यात्रा में कष्ट संभव है। अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। प्रेम-संतान भी मध्यम है। स्वास्थ्य भी मध्यम है। एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। गणेश जी को प्रणाम करें। उन्हें दूर्वा घास अर्पित करें, शुभ होगा।

RELATED POSTS

View all

view all