Share Market Closing : शेयर बाजार में गिरावट के साथ बंद, Sensex में 106 अंक की गिरावट, निवेशकों को ₹24,000 करोड़ का फायदा
November 26, 2024 | by Nitesh Sharma

नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 105.79 अंक यानी (0.13%) की गिरावट के साथ 80,004.06 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 27.40 अंक यानी (0.11%) टूटकर 24,194.50 अंकों पर बंद हुआ है।
आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्रा टेक सीमेंट का शेयर में सबसे ज्यादा 3.07% गिरकर बंद हुआ। साथ ही अदाणी पोर्ट्स के शेयर में भी 3% से ज्यादा की गिरावट रही। सनफार्मा, एलएंडटी, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक और मारुति के शेयर गिरावट में बंद हुए। वहीं 30 कंपनियों में एशियन पेंट्स का टॉप गेनर रहा। साथ ही इन्फोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, TCS, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, मारुति, के शेयर प्रमुख रूप से लाभ में रहे।
निवेशकों को ₹24,000 करोड़ का फायदा
बीएसई लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 439.82 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 25 नवंबर को 439.58 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 24,000 करोड़ रुपये बढ़ा है।
RELATED POSTS
View all