नौसेना को मिली बड़ी सफलता, K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण
November 28, 2024 | by Nitesh Sharma

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बुधवार को के-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल न्यूक्लियर हथियार के साथ 3500 km तक मार कर सकती है। किसी सबमरीन से इस मिसाइल का परीक्षण पहली बार हुआ है।
एटॉमिक हथियार ले जाने वाली इस मिसाइल की रेंज 3500 किलोमीटर है। इस मिसाइल की खासियत ये है कि यह देश को सेकेंड स्ट्राइक की क्षमता प्रदान करती है, यानी अगर जमीन पर स्थिति ठीक नहीं है तो पानी के अंदर से सबमरीन हमला कर सकती है।
K-4 SLBM एक इंटरमीडियट रेंज की सबमरीन से लॉन्च होने वाली परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल है. इसे नौसेना के अरिहंत क्लास पनडुब्बियों में लगाया गया है। इससे पहले भारतीय नौसेना K-15 का इस्तेमाल कर रही थी, लेकिन के-4 उससे ज्यादा बेहतर, सटीक, मैन्यूवरेबल और आसानी से ऑपरेट होने वाली मिसाइल है।
RELATED POSTS
View all