Live Khabar 24x7

Horoscope Today 29 November 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

November 29, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 29 November 2024 : राशिफल के अनुसार, 29 नवंबर का दिन सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। आज कुछ राशि के जातक पार्टनर के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं, कई राशि के जातकों को किसी नामचीन कंपनी में आज नौकरी मिल सकती है। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- आनंददायक जीवन गुजरेगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम। व्यापार सही चल रहा है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- शत्रु मित्रवत व्यवहार करेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- भावनाओं पर काबू रखें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक के रखें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें और प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार सही रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि-कलह से बचें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- पराक्रमी बने रहेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। स्वास्थ्य भी ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- जुआ, सट्टा, लॅाटरी में पैसा न लगाएं। जुबान पर काबू रखें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- नायक, नायिका की भांति चमकते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य भी मध्यम रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- कानूनी स्थिति आपकी मजबूत होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि-भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। चोट-चपेट लग सकती है। वाहन धीर चलाएं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

RELATED POSTS

View all

view all