Live Khabar 24x7

भाजपा की सदस्यता संख्या पहुंची 60 लाख के पार, CM साय ने किया ट्वीट, बोले- “ये उपलब्धि है बेमिसाल, छत्तीसगढ़वासियों का आभार”

November 30, 2024 | by Nitesh Sharma

CM Sai

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने सदस्यता संख्या अपने लक्ष्य 60 लाख के आंकड़ें को पार कर लिया हैं। इस पर CM साय ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया हैं। उन्होंने लिखा कि, हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश में विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भाजपा की सदस्यता संख्या अपने लक्ष्य 60 लाख के आंकड़ें को पार कर गई है। राष्ट्र निर्माण में मजबूत सहभागी बनने को तत्पर इन सभी सदस्यों का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत करता हूं।

उन्होंने आगे कहा कि, निश्चित ही यह प्रदेश भाजपा संगठन के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि और गौरवान्वित करने वाला क्षण है। मैं सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सहृदय अभिनंदन करता हूं। आप सभी प्रदेशवासियों से आग्रह है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत – विकसित छत्तीसगढ़ की परिसंकल्पना को साकार करने हेतु राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित भारतीय जनता पार्टी से जुड़ें।

चप्पा-चप्पा भाजपा!

#भाजपा_छग_सदस्य_साठ_लाख_पार
#BJPCGSadasyata60Lakh

https://x.com/vishnudsai/status/1862785602019872865?t=GZQriO9Tl4prA2mk8Vp8zg&s=19

 

RELATED POSTS

View all

view all