Live Khabar 24x7

छत्तीसगढ़: एक और पत्रकार की जान पर खतरा

January 4, 2025 | by Nitesh Sharma

Live Khabar 24×7

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर (छत्तीसगढ़): बस्तर में एक पत्रकार की हत्या के महज 24 घंटे के भीतर राजधानी में एक अन्य पत्रकार को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। प्रदेश के एक प्रमुख न्यूज चैनल के पत्रकार संदीप शुक्ला ने वन विभाग के जांच नाके पर बिना जांच गाड़ियों को पास कराने के नाम पर हो रही अवैध वसूली का खुलासा किया था।

इस खबर से नाराज सीता नदी वन क्षेत्र के रेंज ऑफिसर नरेशचंद्र ने फोन पर संदीप शुक्ला को जान से मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि नरेशचंद्र ने लगभग आधा दर्जन बार फोन कर धमकियां दीं। संदीप शुक्ला ने बोराई नाके पर चल रही अवैध वसूली का पर्दाफाश किया था, जिसके बाद यह धमकी दी गई।

अब तक इस मामले में न तो वन मंत्री, न पीसीसीएफ, न वनोपज संघ के एमडी, और न ही पुलिस अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई हुई है। गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही बीजापुर में युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की दर्दनाक हत्या हुई थी। उसकी लाश एक ठेकेदार के घर की सेप्टिक टैंक में बरामद हुई थी।

RELATED POSTS

View all

view all