Live Khabar 24x7

कन्नौज रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, लेंटर गिरने से मलबे में दबे मजदूर, 12 को निकाला गया बाहर

January 11, 2025 | by Nitesh Sharma

Kannauj-1

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

UP Kannauj Railway Station Accident: उत्तर प्रदेश के कन्नौज रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हुआ। निर्माणाधीन लेंटर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में कई मजदूर मलबे में दब गए। पुलिस और प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।

कन्नौज रेलवे स्टेशन पर सौंदर्यीकरण के कार्य के दौरान, गति शक्ति योजना के तहत निर्माणाधीन दो मंजिला भवन का लेंटर अचानक गिर गया। मलबे में लगभग 35 मजदूरों के फंसे होने की सूचना है। राहत कार्य में लगी टीम ने अब तक 12 मजदूरों को बाहर निकाल लिया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

हादसे के बाद मौके पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन और रेलवे अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया। घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर मलबा हटाने और फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने घायलों को उचित इलाज सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। वहीं, एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे में कई मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है।

RELATED POSTS

View all

view all