Live Khabar 24x7

भाजपा ने ओबीसी आरक्षण पर कांग्रेस के आरोपों का दिया जवाब, कहा- “भय, भ्रम और भ्रष्टाचार पर आधारित है कांग्रेस की राजनीति”

January 14, 2025 | by Nitesh Sharma

sao-pc

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। भाजपा ने ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस के आरोपों का करारा जवाब दिया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मंत्री टंकराम वर्मा, लक्ष्मी राजवाड़े, और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के साथ प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा आरक्षण विरोधी रही है और अब ओबीसी के नाम पर राजनीति कर रही है।

उप मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर “भय, भ्रम और भ्रष्टाचार” की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने संविधान के अनुसार आरक्षण लागू किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा ओबीसी वर्ग को पूरा सम्मान देगी और चुनाव के बाद उनका प्रतिनिधित्व पहले से अधिक होगा।

भाजपा ने यह भी कहा कि उनकी सरकार कानून सम्मत नियमों का पालन कर रही है और ओबीसी समुदाय को गुमराह करने के कांग्रेस के प्रयासों का सच जनता के सामने लाएगी।

RELATED POSTS

View all

view all