Live Khabar 24x7

कांकेर में 8 लाख के इनामी नक्सली राकेश उर्फ मोतीराम उसेंडी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में विस्फोटक और नक्सली सामग्री बरामद

January 17, 2025 | by Nitesh Sharma

31562227-4a38-4565-bf29-ee1f2d6cd4c0_1737115666954

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

कांकेर। कांकेर जिले में 8 लाख रुपए के इनामी नक्सली राकेश उर्फ मोतीराम उसेंडी को डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने सीतरम और कोंगे के जंगल में चलाए गए सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया। बुधवार को छोटेबेटिया थाना क्षेत्र के कांकेर-नारायणपुर सरहदी जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान शुरू किया। सीतरम और कोंगे के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में रावघाट और परतापुर एरिया कमेटी के नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसके दौरान कई नक्सली फरार हो गए।

गिरफ्तार किया गया नक्सली राकेश उर्फ मोतीराम उसेंडी दुर्गुकोंडल के कतरुकुरूषबोड़ी का निवासी है। मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों को घटनास्थल से भारी मात्रा में विस्फोटक और नक्सली सामग्री मिली, जिसमें एक भरमार, एक देशी एयरगन पिस्टल, 7 देशी बीजीएल सेल, 2 खाली बीजीएल सेल, ड्रिल मशीन, डिजिटल मल्टीमीटर, चार्जर, नक्सली वर्दी और विभिन्न वोल्टेज की बैटरियां शामिल हैं। इस ऑपरेशन में सभी जवान सुरक्षित रहे, और इससे पहले जवानों ने नक्सलियों का एक पुराना डेरा भी नष्ट किया था।

RELATED POSTS

View all

view all