Live Khabar 24x7

प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में कांग्रेस पर किया तीखा हमला, कहा- ‘हमारा विकास मॉडल राष्ट्र प्रथम

February 7, 2025 | by Nitesh Sharma

210472-modi

LIvekhabhar | Chhattisgarh News
बजट सत्र के पांचवे दिन संसद में हंगामेदार शुरुआत हुई। विपक्ष ने लोकसभा और राज्यसभा दोनों में अमेरिका से डिपोर्ट किए जा रहे भारतीयों का मुद्दा उठाया और इस पर चर्चा की मांग की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल शाम 4 बजे सदन में अपना भाषण दिया। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के उद्बोधन की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रपति जी ने देश को आगे बढ़ने की दिशा दिखाई है, और उनका भाषण प्रेरक और प्रभावी था।

प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में कहा, “देश के लोगों ने हमारे विकास मॉडल को परखा और इसे स्वीकार किया है। हमारा विकास मॉडल ‘राष्ट्र प्रथम’ है।” पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि उनका मॉडल तुष्टिकरण पर आधारित था, जबकि हमारी सरकार संतुष्टि पर केंद्रित है। उन्होंने कांग्रेस की राजनीति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनाव के समय वे झुनझुना बांटते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने SC/ST एक्ट को मजबूत किया, OBC के लिए 3 दशकों पुरानी मांग पूरी की, और सामान्य वर्ग को 10% आरक्षण दिया। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष समाज में तनाव फैलाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन हम जनता के सेवक हैं।

पीएम मोदी ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का जिक्र करते हुए विपक्ष पर आरोप लगाया कि उनकी सरकार ने कभी बाबा साहब को भारत रत्न देने का विचार नहीं किया, जबकि आज कांग्रेस को जय भीम कहना पड़ रहा है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस का चुनावी अभियान दूसरों की लकीर छोटी करने पर आधारित था, और इस कारण कांग्रेस का आज ये हाल हो गया है।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि उनकी सरकार ने पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू की, जो कारीगरों को प्रशिक्षण, नए उपकरण, आर्थिक सहायता और बाजार उपलब्ध कराने का काम करती है। मोदी ने मुद्रा योजना और स्टैंडअप योजना का जिक्र करते हुए बताया कि इन योजनाओं के तहत बिना गारंटी के लोन दिया जा रहा है, जिसका लाभ एससी-एसटी समुदाय और महिलाओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों और वंचितों का कल्याण उनकी प्राथमिकता है।

बजट में लेदर और फुटवियर इंडस्ट्री जैसे छोटे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है, जिससे गरीब और वंचित समाज को लाभ मिलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब खिलौने के निर्यात में तीन गुना बढ़ोतरी कर रहा है, और मछुआरों के लिए अलग मंत्रालय बनाए जाने से मत्स्य उत्पादन में वृद्धि हुई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ें और पाएं खास अपडेट्स, चर्चाएं और बहुत कुछ।

जोड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/D7nRy04aFjP3zfxbjJyRXY

👉 फेसबुक: https://www.facebook.com/livekhabarcg
👉 इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/live_khabar24x7/
👉 ट्विटर: https://x.com/LiveKhabar24x7
👉 यूट्यूब: https://www.youtube.com/@LiveKhabar_24x7

RELATED POSTS

View all

view all