Live Khabar 24x7

निकाय चुनाव 2025: बलरामपुर में बीजेपी का दबदबा, जशपुर में भी मिली बड़ी सफलता

February 15, 2025 | by Nitesh Sharma

bjp_1732321110489_1737890513651

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

जशपुर। छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले जशपुर में बीजेपी ने दमदार प्रदर्शन किया। 5 नगर निकायों में से 3 पर बीजेपी और 2 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। नगर पालिका जशपुर में भाजपा प्रत्याशी अरविंद भगत ने 3154 वोटों से जीत हासिल की।

निकाय चुनाव 2025: कुनकुरी में कांग्रेस की बढ़त

➡️ नगर पंचायत बगीचा – बीजेपी के प्रभात सिडाम ने 1342 वोटों से जीत दर्ज की।
➡️ नगर पंचायत पत्थलगांव – बीजेपी की संगीता सिंह ने 1440 वोटों से बढ़त बनाई।
➡️ नगर पंचायत कुनकुरी – कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने 81 वोटों से जीत दर्ज की।
➡️ नगर पंचायत कोतबा – कांग्रेस के हितेंद्र पैंकरा ने 92 वोटों से जीत हासिल की।

निकाय चुनाव 2025: बलरामपुर में बीजेपी का दबदबा

बलरामपुर जिले में बीजेपी ने 4 नगर निकायों पर कब्जा जमाया, जबकि कांग्रेस को केवल 1 सीट से संतोष करना पड़ा।
➡️ नगर पालिका रामानुजगंज – बीजेपी के रमन अग्रवाल विजयी।
➡️ नगर पालिका बलरामपुर – बीजेपी के लोधीराम एक्का ने जीत दर्ज की।
➡️ नगर पंचायत राजपुर – बीजेपी के धरम सिंह ने बड़ी जीत हासिल की।
➡️ नगर पंचायत वाड्रफनगर – बीजेपी के मानसिंह ने जीत दर्ज की।
➡️ नगर पंचायत कुसमी – कांग्रेस के राजेंद्र भगत ने जीत दर्ज कर पार्टी का खाता खोला।

बलरामपुर में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार जगहों पर जीत दर्ज की, जबकि जशपुर में भी उसका दबदबा रहा। हालांकि, कांग्रेस ने कुनकुरी और कोतबा में जीत दर्ज कर बीजेपी को टक्कर दी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ें और पाएं खास अपडेट्स, चर्चाएं और बहुत कुछ।

जोड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/D7nRy04aFjP3zfxbjJyRXY

👉 फेसबुक: https://www.facebook.com/livekhabarcg
👉 इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/live_khabar24x7/
👉 ट्विटर: https://x.com/LiveKhabar24x7
👉 यूट्यूब: https://www.youtube.com/@LiveKhabar_24x7

RELATED POSTS

View all

view all