Live Khabar 24x7

CG NIKAY CHUNAV RESULT 2025: 7 नगर निगमों में कांग्रेस सिंगल डिजिट पर सिमटी, भाजपा की जबरदस्त बढ़त

February 15, 2025 | by Nitesh Sharma

cg-nikay-chunav-result-live_210b4528669687f4546560866feaa6d9

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा का दबदबा कायम है। इस चुनाव में कांग्रेस (INC) को भारी हार का सामना करना पड़ा है, जबकि भाजपा (BJP) ने शानदार जीत दर्ज की है। प्रदेश के सात नगर निगमों में कांग्रेस सिंगल डिजिट पर सिमट गई, वहीं भाजपा ने अधिकांश निगमों में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया।

नगर निगमों में भाजपा का वर्चस्व

  • रायपुर: BJP – 60, INC – 6, IND – 4
  • चिरमिरी: BJP – 38, INC – 2
  • रायगढ़: BJP – 34, INC – 12, IND – 2
  • बिलासपुर: BJP – 50, INC – 17, IND – 3
  • कोरबा: BJP – 45, INC – 11, IND – 11
  • दुर्ग: BJP – 40, INC – 12, IND – 8
  • राजनांदगांव: BJP – 39, INC – 9, IND – 3

CG NIKAY CHUNAV RESULT 2025: कांग्रेस को बड़ा झटका

इस चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। रायपुर, चिरमिरी, राजनांदगांव, कोरबा, दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ जैसे प्रमुख नगर निगमों में कांग्रेस सिंगल डिजिट पर सिमट गई।

अन्य नगर निगमों में भी भाजपा की बढ़त

  • अंबिकापुर: BJP – 25, INC – 20, IND – 3
  • जगदलपुर: BJP – 30, INC – 16, IND – 2
  • धमतरी: BJP – 27, INC – 8, IND – 5

भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत के बाद प्रदेशभर में जश्न मनाया जा रहा है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव सहित कई शहरों में भाजपा कार्यालयों में ढोल-नगाड़ों की गूंज और आतिशबाजी का नजारा देखने को मिल रहा है।

RELATED POSTS

View all

view all