उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय निकायों में प्रचंड जीत पर जताया आभार, कहा – शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए करेंगे काम

Spread the love

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास के कमल पर भरोसा जताया और डबल इंजन सरकार की नीतियों एवं अटल विश्वास पत्र को समर्थन दिया। सोशल मीडिया पर उपमुख्यमंत्री ने लिखा – “छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा को मिली प्रचंड विजय के लिए प्रदेश की देवतुल्य जनता का हृदय से आभार। यह ऐतिहासिक जनादेश भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर जनता की मुहर है। यह जीत संगठन की कुशल रणनीति और समर्पित कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है।” अरुण साव ने आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार शहरों को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ें और पाएं खास अपडेट्स, चर्चाएं और बहुत कुछ।

जोड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/D7nRy04aFjP3zfxbjJyRXY

👉 फेसबुक: https://www.facebook.com/livekhabarcg
👉 इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/live_khabar24x7/
👉 ट्विटर: https://x.com/LiveKhabar24x7
👉 यूट्यूब: https://www.youtube.com/@LiveKhabar_24x7


Spread the love