Live Khabar 24x7

CAG रिपोर्ट में खुलासा: दिल्ली के अस्पतालों में स्टाफ और बेड की भारी कमी, मोहल्ला क्लीनिकों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव

February 28, 2025 | by Nitesh Sharma

77

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

Delhi CAG Report: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज विधानसभा में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें राजधानी की स्वास्थ्य सेवाओं में कई गंभीर खामियों का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, कोविड-19 महामारी के दौरान केंद्र सरकार से मिले 787.91 करोड़ रुपये में से केवल 582.84 करोड़ रुपये ही खर्च किए गए, जिससे लगभग 205 करोड़ रुपये बिना उपयोग के रह गए।

स्वास्थ्यकर्मियों की भर्ती और वेतन के लिए आवंटित 52 करोड़ रुपये में से 30.52 करोड़ रुपये खर्च नहीं किए गए, जिससे महामारी के दौरान स्टाफ की कमी रही। इसके अलावा, दवाओं, पीपीई किट और अन्य मेडिकल सप्लाई के लिए मिले 119.85 करोड़ रुपये में से 83.14 करोड़ रुपये का उपयोग नहीं हुआ।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि 2016-17 से 2020-21 के बीच 32,000 नए बेड जोड़ने का वादा किया गया था, लेकिन केवल 1,357 बेड ही जोड़े गए, जो लक्ष्य का मात्र 4.24% है। इससे अस्पतालों में बेड की भारी कमी रही, और कई मरीजों को फर्श पर इलाज कराना पड़ा।

मोहल्ला क्लीनिकों की स्थिति भी चिंताजनक पाई गई। 21 क्लीनिकों में टॉयलेट, 15 में बिजली, और 6 में टेबल तक नहीं थे। आयुष डिस्पेंसरी में भी बुनियादी सुविधाओं की कमी देखी गई, जहां 49 में से 17 में बिजली, 7 में टॉयलेट, और 14 में पीने के पानी की सुविधा नहीं थी।

अस्पतालों में स्टाफ और उपकरणों की कमी के कारण मरीजों को बड़ी सर्जरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और जनकपुरी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कई ऑपरेशन थिएटर, ICU बेड, और अन्य सुविधाएं चालू हालत में नहीं थीं।

रिपोर्ट के अनुसार, 27 अस्पतालों में से 14 में ICU, 16 में ब्लड बैंक, 8 में ऑक्सीजन, 15 में मॉर्च्युरी, और 12 अस्पतालों में एम्बुलेंस की कमी पाई गई। इसके अलावा, लोक नायक अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की स्थायी व्यवस्था नहीं थी।

इस रिपोर्ट पर विधानसभा में सोमवार को चर्चा होगी, जिसमें इन मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ें और पाएं खास अपडेट्स, चर्चाएं और बहुत कुछ।

जोड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/D7nRy04aFjP3zfxbjJyRXY

👉 फेसबुक: https://www.facebook.com/livekhabarcg
👉 इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/live_khabar24x7/
👉 ट्विटर: https://x.com/LiveKhabar24x7
👉 यूट्यूब: https://www.youtube.com/@LiveKhabar_24x7

 

 

RELATED POSTS

View all

view all