Live Khabar 24x7

Manipur Violence : मणिपुर हिंसा को लेकर एक्शन मोड में PM मोदी, उच्च स्तरीय बैठक में दिए ये निर्देश

June 26, 2023 | by livekhabar24x7.com

इम्फाल। Manipur Violence : मणिपुर में हो रही हिंसा नाहीं ले रहा हैं। इस बीच अमेरिका और मिस्र का दौरा कर भारत लौटते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने आज सोमवार (26 जून) को इस मुद्दे पर उच्च स्तरीय बैठक की है, जिसमें गृहमंत्री अमित शाह, वित्तमंत्री, वितमंत्री पेट्रोलियम से लेकर बड़े अधिकारी उपस्थित रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी के साथ बैठक में मणिपुर की स्थिति पर मंथन हुआ है।

Read More

Manipur Violence : मणिपुर में नहीं थम रहा हिंसा का दौर, आज फिर हुई जमकर फायरिंग, सेना के कई जवान घायल, गृहमंत्री ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

 

रिपोर्ट के अनुसार, मणिपुर में पेट्रोलियम और गैस की किल्लत ना हो, इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। पीएम मोदी ने अलग से गृहमंत्री के शांति बहाली के लिए की जा रही कोशिशों और राज्य की वर्तमान स्थिति की समीक्षा भी की। गृहमंत्री शाह ने प्रधानमंत्री को विगत एक सप्ताह में मणिपुर को लेकर हुए गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी साझा की है।

वहीं कुछ दिन पहले देश के गृहमंत्री अमित शाह ने हिंसा को लेकर ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई थी। इस बैठक में कुछ विपक्षी पार्टियों का कहना था कि सीएम को फ़ौरन पद से हटा दिया जाए, जबकि कुछ का कहना था कि सभी पार्टियों के डेलिगेशन को मणिपुर का दौरान करना चाहिए।

RELATED POSTS

View all

view all