Live Khabar 24x7

Kawasi Lakhma ने बताए शराब पीने के तरीके, कहा-इससे इनसान बनता है मजबूत

April 10, 2023 | by livekhabar24x7.com

kawashi lakhama

रायपुरKawasi Lakhma प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा अपने अटपटे बयान से सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार आबकारी मंत्री का बयान आया है। जो मीडिया की सुर्खियों में है। अब जो बयान आया है। उसमें मंत्री लोगों को शराब पीने के तरीके बताते नजर आ रहे हैं।

Kawasi Lakhma मंत्री से शराबबंदी पर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यहां के लोग दारू पीने का स्टाइल नहीं जानते हैं। दारू पीने से इंसान नहीं मरता है। ज्यादा पिओगे तो मरोगे। उन्होंने कहा कि, शराब को दवा के रूप में इस्तेमाल करना चाहिये। इससे इनसान मजबूत बनता है।

Read More : CG NEWS : राजधानी में बरोजगारों ने बोला हल्ला, पुलिस ने बरसाये डंडे

Kawasi Lakhma आबकारी मंत्री पिछले दो दिनों से बस्तर प्रवास पर है। उन्हें प्रियंका गांधी के बस्तर प्रवास की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की।

साथ ही उन्होंने अपने बारे में बताया। हां मैं अगर शराब न पीयूं तो मेरे से कोई काम ही नहीं होगा। शराब बस्तर की संस्कृति में बसा हुआ है।

Read More : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य सचिव अमन सिंह ने दिया एनडीटीवी के निदेशक मंडल से इस्तीफा

वहीं उन्होंने कहा खदान समेत अन्य फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों को दारू की जरूरत होती है। क्योंकि, दारू दर्द खत्म करता है। पूर्व सीएम डॉक्टर रमन सिंह और बृजमोहन अग्रवाल को इसका ऐहसास नहीं होगा। क्योंकि, उन्होंने कभी न तो बोरी उठाई नहीं होगी। और न ही कोई भारी भरकम काम किया है। इसलिए कुछ भी कहते रहते हैं।

RELATED POSTS

View all

view all