Live Khabar 24x7

मोदी सरकार के 11 साल पूरे: बीजेपी ने शुरू किया ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान, जनता तक पहुंचेंगी उपलब्धियां

June 9, 2025 | by Nitesh Sharma

68464e6be119e-pm-modi-082056787-16×9

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने 11 साल पूरे कर लिए हैं। इसी उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने 9 जुलाई से ‘संकल्प से सिद्धि’ नामक एक विशेष जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता देशभर में जाकर मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखेंगे।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दोपहर 12 बजे दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें वे अभियान की रूपरेखा और मोदी सरकार की 11 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालेंगे।

गौरतलब है कि 9 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद मोदी सरकार ने लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की थी। आज मोदी सरकार 3.0 के पहले वर्ष का भी समापन हो गया है। इसी क्रम में पार्टी द्वारा यह राष्ट्रीय स्तर का अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ‘संकल्प से सिद्धि’ की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।

RELATED POSTS

View all

view all