Live Khabar 24x7

छत्तीसगढ़ में बाढ़ का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी गंभीर

July 4, 2025 | by Nitesh Sharma

4722089-untitled-12-copy

LIvekhabhar | Chhattisgarh News
छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है और इसका असर अब गंभीर रूप लेने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के लिए उत्तर छत्तीसगढ़ और बस्तर संभाग में भारी वर्षा की चेतावनी दी है। गरज-चमक, अंधड़ और वज्रपात के साथ कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है, जिससे बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

पिछले 24 घंटे में सक्ती, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, महासमुंद, जशपुर और सुकमा जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान अंबिकापुर (29.2°C) और सबसे कम तापमान दुर्ग (21.2°C) में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, 6 और 7 जुलाई को बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है। विशेषकर बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में स्थिति और बिगड़ सकती है। नागरिकों को सतर्क रहने, नदियों के आसपास न जाने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

RELATED POSTS

View all

view all