पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, कहा – नियमितीकरण का वादा पूरा न करने से कांग्रेस को मिली हार
September 1, 2025 | by Nitesh Sharma

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस की चुनावी हार को लेकर बड़ा बयान दिया है। महासमुंद दौरे पर पहुंचे सिंहदेव ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मचारियों से मुलाकात कर कहा कि घोषणा पत्र में नियमितीकरण का वादा पूरा न करना, कांग्रेस और उनकी व्यक्तिगत हार के प्रमुख कारणों में से एक रहा।
सिंहदेव ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए स्वीकार किया कि पार्टी ने नियमितीकरण समेत अन्य मांगों पर किए वादे पूरे नहीं किए, जिससे जनता में नाराज़गी बढ़ी और चुनावी नतीजों में नुकसान उठाना पड़ा।
भाजपा सरकार के लिए चेतावनी बताई
एनएचएम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमित मिरी ने कहा कि सिंहदेव का यह बयान भाजपा सरकार के लिए चेतावनी है। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को समझना होगा कि घोषणा पत्र में किए गए वादों को यदि पूरा नहीं किया जाता, तो जनता उन्हें सत्ता से बाहर कर देती है।
RELATED POSTS
View all