Live Khabar 24x7

Naxalites Kidnap Upsarpanch : इधर बस्तर पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन मानसून, उधर उपसरपंच का अपहरण कर ले गए बेखौफ नक्सली, सकुशल रिहाई के लिए सामने कई सामाजिक संगठन

June 28, 2023 | by livekhabar24x7.com

सुकमा। Naxalites Kidnap Upsarpanch : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर है। बेखौफ नक्सलियों ने उप सरपंच का अपहरण कर लिया है। बताया जा रहा कि किडनैप किए गए उपसरपंच माड़वी गंगा, बुरकापाल ग्राम पंचायत का है। पिछली रात ताड़मेटला स्थित निवास से ही उपसरपंच को अगवा कर ले जाने की सूचना सामने आई है।

Read More : CG Naxalite Encounter : जवानों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में नक्सल जनताना सरकार अध्यक्ष ढेर, IED, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर समेत कई सामग्री बरामद

Naxalites Kidnap Upsarpanch : अगवा उप सरपंच के लिए आज जनअदालत लगाने की भी खबर सामने आई है। माड़वी गंगा की सकुशल रिहाई के लिए कई समाज सामने आए। नक्सलियों से सामाजिक संगठनों ने उप सरपंच को सकुशल रिहा करने की माँग की है।

Naxalites Kidnap Upsarpanch : बता दें कि पुलिस ने बस्तर में नक्सलियों के खिलाक़्फ़ ऑपरेशन मानसून शुरू कर दिया है। सुकमा में भारी बारिश के बीच नक्सलियों के कोर इलाके में घुसकर जवानों ने 2 लाख रुपए के इनामी नक्सली सोढ़ी दुला को ढेर कर दिया है। सुकमा पुलिस को जानकारी मिली थी कि, एर्राबोर और भेज्जी थाना क्षेत्र के रगड़गट्टा, मरईगुड़ा क्षेत्र में कोंटा एरिया कमेटी के माओवादी मौजूद हैं।

 

RELATED POSTS

View all

view all