Live Khabar 24x7

Tomato price in CG : छत्तीसगढ़ में टमाटर के दामों में लगी आग, एक KG के लिए देने पड़ रहे 120 रूपए, इस वजह से बढ़ गए भाव…

June 28, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Tomato price in CG : देशभर में मानसून ने अपने साथ महंगाई साथ लेकर आई है। फिलहाल टमाटर के दाम आग लगी हुई हैं। छत्तीसगढ़ में पहली बारिश के बाद टमाटर के भाव में कई फीसदी की बढ़ोतरी हुई हैं। कुछ दिन पहले प्रदेश में टमाटर 50 रुपए प्रति किलोग्राम में बिक रहे थे। लेकिन पिछले 3-4 दिनों से टमाटर 100 रुपए के पार बिक रहे है।

दरअसल सोमवार को रायपुर के सब्जी मंडी में टमाटर के दाम 40 से 50 रुपए किलो में बढ़ गए। जिसका असर पूरे प्रदेशभर में दिखाई दे रहा हैं। 30 किलों के कैरेट का दाम 2700 -2800 रुपए पड़ रहा है। यानी थोक भाव में टमाटर के दाम 80 से 85 रुपए है लेकिन चिल्हर में ये टमाटर 100 रुपए में बिक रहे है।

इन सब्जियों के दाम भी बढ़े

टमाटर के साथ सभी सब्जियों के दाम भी बढ़ गई हैं। रायपुर में प्रति किलो के हिसाब से भिंडी 40, बैगन 50, गोभी 80,परवल 80 रुपए किलो में बिक रहे है। आम जनता अचानक बढ़ी महंगाई से परेशान है। क्योंकि कोई भी हरी सब्जी 40 रुपए से कम में नहीं मिल रहा है।

इस वजह से बढ़े दाम
राज्य के स्थानीय किसानों की फसल अभी बाजार में नहीं आई है। छोटे किसान तो टमाटर रिस्की फसल होने के कारण उगाते ही नहीं है। इस लिए छत्तीसगढ़ में टमाटर कर्नाटक से आता है। लेकिन कर्नाटक में भारी बारिश के कारण टमाटर की सप्लाई कमजोर हुई है। इस लिए टमाटर के भाव बढ़ गए है। इसके साथ दूसरे सब्जियों के दाम भी लगातार बढ़ गए है।

RELATED POSTS

View all

view all