Live Khabar 24x7

Chandrayaan-3 : चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग डेट आई सामने, इंजन में किया गया हैं बड़ा बदलाव, जानें कब भरेगी उड़ान

June 28, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की लॉन्चिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल इसरो ने मिशन, चंद्रयान-3 की लॉन्च तिथि की पुष्टि कर दी है। अधिकारियों ने आज घोषणा की कि रॉकेट 13 जुलाई को स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। चंद्रयान-3 का फोकस चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंड करने पर है।

Chandrayaan-3 : क्यों है इस बार खास?

अधिकारियों के अनुसार, चंद्रयान-3 को आंध्र प्रदेश स्थित श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपण यान मार्क-3 के जरिए प्रक्षेपित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए 13 जुलाई को दोपहर ढाई बजे का समय निर्धारित किया गया है। प्रोपेलेंट मॉड्यूल ‘लैंडर’ और ‘रोवर’ को 100 किलोमीटर तक चंद्रमा की कक्षा में ले जाएगा। इसमें, चंद्रमा की कक्षा से पृथ्वी के ध्रुवीय मापन का अध्ययन करने के लिए एक ‘स्पेक्ट्रो-पोलरमेट्री’ पेलोड भी जोड़ा गया है। इसमें लैंडर के चंद्रमा की सतह पर उतरने के बाद उसमें से रोवर निकलेगा और सतह पर चक्कर लगाएगा।

 

 

RELATED POSTS

View all

view all