Big Breaking : भाजपा से कांग्रेस में आए दिग्गज नेता नंदकुमार साय को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
June 29, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Big Breaking : छत्तीसगढ़ में आगामी विधासभा चुनाव में कुछ महीने का समय ही शेष हैं। ऐसे में अभी से शासन-प्रशासन और राजनितिक पार्टी में बड़ा बदलाव होने लगा है। कल देर रात प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को प्रदेश के नया डिप्टी CM बनाया गया। वहीं अब और बड़ी खबर सामने आई हैं।
दरअसल BJP से कांग्रेस में आए नंद कुमार साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यानी साय को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। साय के नियुक्त होने पर सीएम भूपेश बघेल ने उन्हें बधाई दी है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री नंद कुमार साय जी को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) के रूप में नव दायित्व के लिये बधाई एवं शुभकामनाएँ। @nandksai
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 29, 2023
RELATED POSTS
View all