Live Khabar 24x7

Baba Bageshwar : भिलाई में बरसेगी बालाजी की कृपा, महाराज धीरेन्द्र शास्त्री लगाएंगे दरबार, जनता की सुनेंगे अर्जियां

June 29, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Baba Bageshwar : रायपुर के बाद अब भिलाई में बालाजी की कृपा बरसने जा रही है। बागेश्वरधाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री जल्द ही छत्तीसगढ़ की भिलाई में दरबार लगाने जा रहे है। भिलाई में उनकी 3 दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन होगा। कथा का आयोजन बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह करा रहे हैं।

Baba Bageshwar : आयोजक दया सिंह ने बताया कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमान कथा काफ़ी विशाल होगी। यहां हनुमान कथा के साथ-साथ पंडित धर्मेंद्र शास्त्री का दरबार भी लगेगा। उन्होंने कहा भिलाई आने के लिए बागेश्वर धाम महाराज ने हामी भर दी है। उनका आशीर्वाद मिल चुका है।

Read More : Akshara Singh in Bageshwar Dham : बागेश्वर धाम पहुंची भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, गाकर सुनाया भजन, देखें वीडियो

वो 22 से 27 सितंबर के बीच यहां आएंगे। दया ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन स्थल कहां पर होगा, यह जल्द तय हो जाएगा। जयंती स्टेडियम के साथ-साथ खुर्सीपार सहित 2-3 अन्य स्थानों को देखा जा रहा है। इन तीन में से किसी एक जगह कथा का आयोजन होगा। दया सिंह ने बताया कि सुबह से दोपहर तक बाबा का दरबार लगेगा और दोपहर से शाम तक हनुमंत कथा होगी।

Railway Update : यात्रीगण कृपया ध्यान दे ! देर से चलेगी ये गाड़ियां, तो ट्रेनें रहेगी रद्द, घर से निकलने से पहले देखें लिस्ट…

Baba Bageshwar : बता दें, वह रायपुर के गुढ़ियारी में कथा कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ में दूसरी बार उनकी कथा भिलाई में होने जा रही है। आयोजन समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि आयोजन को लेकर हमारी तैयारी शुरू हो गई है। जिस तरह देश में भगवा धारी का झंडा लहरा रहे हैं, इसी प्रकार भिलाई में भी भगवा ध्वज का परचम लहराएगा‌।

RELATED POSTS

View all

view all