Live Khabar 24x7

Gadar-2 Songs : रिलीज हुआ गदर 2 का पहला गाना, सनी और अमीषा की दिखी गजब की केमिस्ट्री, 22 साल पुरानी यादें हुई ताजा…

June 29, 2023 | by livekhabar24x7.com

मुंबई। Gadar-2 Songs : सनी देओल और अमीषा पटेल की ‘गदर 2’ का पहला गाना ‘उड़ जा काले कावां’ मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। ये गाना 22 साल बाद एक बार फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार है। जानकरी के लिए बता दें के गदर 2 में इस गाने को रीक्रिएट किया गया है। गाने में सनी और अमीषा की केमिस्ट्री को देख सभी फैंस बहुत खुश हैं।

फिल्म के इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर अपना जादू चला दिया है और एक बार फिरे से दोनों के बीच का रोमांस सबको पसंद आ रहा है। बता दें के गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। तारा सिंह और सकीना को फिर से स्क्रीन पर साथ देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। गाने को देख हर कोई कमेंट में दोनों की तारीफ करते नहीं तक रहा है।

बता दें कि ‘गदर’ की रिलीज के करीब 22 साल बाद अब ‘गदर 2’ आ रही है और पहली फिल्म के इस गाने को बड़ी ही खूबसूरती से रीक्रिएट किया गया है। बता दें कि ‘गदर 2’ फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज ही रही है। हाल ही में सिनेमाघरों में पहली फिल्म ‘गदर’ को री-रिलीज भी किया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all