Live Khabar 24x7

JP Nadda CG Visit : जेपी नड्डा कल पहुंचेंगे छत्तीसगढ़, बिलासपुर में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

June 29, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। JP Nadda CG Visit : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही BJP के सीनियर्स लीडर्स का दौरा बढ़ने लगा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दुर्ग दौरे के बाद अब भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले है। इस बड़ी आमसभा के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है।

JP Nadda CG Visit : भजपा के लिए बिलासपुर संभाग बहुत महत्वपूर्ण है। न केवल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव बल्कि नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल भी बिलासपुर संभाग से आते हैं। मीडिया जानकारी अनुसार, जेपी नड्डा बिलासपुर के रेलवे ग्राउंड पर होने वाली सभा को संबोधित करेंगे।

Read More : PM Modi MP Visit : देश को PM Modi की सौगात, दिया 5 Vande Bharat Express का तोहफा, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से दिखाई हरी झंडी

JP Nadda CG Visit : सभा में दुर्ग की तरह न केवल भाजपा के कार्यकर्ता बल्कि आम लोगों को जोड़ने की कवायद की जा रही है। इस सभा के जरिए बिलासपुर संभाग के 24 विधानसभा सीटों तक पार्टी संदेश पहुंचाना चाह रही है।

JP Nadda CG Visit : ऐसा भी मना जा रहा है कि भाजपा इस बार के चुनाव में बिलासपुर संभाग को टारगेट लेकर चल रही है। इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद अगले साल लोकसभा चुनाव भी होने वाले है। तो छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीट में से 4 लोकसभा सीट केवल बिलासपुर संभाग में है। इसमें से 3 पर बीजेपी का कब्जा और एक सीट कांग्रेस के पास है।

RELATED POSTS

View all

view all