Live Khabar 24x7

PAT और PVPT भर्ती परीक्षा कल, प्रदेशभर में बनाए गए हैं कई परीक्षा केंद्र…

July 1, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा कल यानी रविवार (2 जुलाई) को प्रातः 09ः00 बजे से 12ः15 तक PAT और PVPT भर्ती परीक्षा 2023 आयोजित है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस परीक्षा में जिले के तकरीबन 1200 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उक्त परीक्षा के सफल संचालन एवं परीक्षार्थियों के सुविधा की दृष्टि से कई परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं।

परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र की मूल प्रति अपने साथ अनिवार्य रूप से रखें। व्यापम से प्राप्त निर्देशानुसार परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष में मोबाइल, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि ले जाना प्रतिबंध है।

RELATED POSTS

View all

view all