Live Khabar 24x7

Crime : भाजयुमो अध्यक्ष और उनके साथी पर धारदार हथियार से हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती, तीन आरोपी गिरफ्तार…

July 1, 2023 | by livekhabar24x7.com

धमतरी। Crime : जिले के कुरूद में भाजयुमो अध्यक्ष और उनके साथी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले में भाजयुमो अध्यक्ष और उनके साथी घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में शामिल तीन हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Read More

CG Crime : ED का अधिकारी बनकर करते थे लाखों की ठगी, 2 अंतर्राजीय आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, रायपुर पुलिस ने किया मामलें का खुलासा

पुलिस आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक भाजपा युवा मोर्चा कुरूद मंडल के अध्यक्ष अनुराग चन्द्राकर अपने साथी यशवंत साहू के साथ देर रात खाना खाने कुरूद स्थित छत्तीसगढ़ ढाबा गए हुए थे। इस बीच शराब के नशे में चूर तीन युवको ने ढाबा में तोड़फोड़ कर रहे थे, तभी भाजयुमो अध्यक्ष ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, लेकिन युवकों ने उन पर ही हमला बोल दिया।

आनन फानन में इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया है। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी धमतरी शहर के रहने वाले हैं। इनमें मनीष कुमार साहू, बिटटू और ऋशम सोनी शामिल है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत अपराध दर्जकर रिमांड पर जेल भेजा गया हैं।

RELATED POSTS

View all

view all