Live Khabar 24x7

Satya Prem Ki Katha BOC : फैंस को फिर पसंद आई कार्तिक-कियारा की जोड़ी, सैटरडे को कलेक्शन में 68% का आया उछाल

July 2, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Satya Prem Ki Katha BOC : भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी साथ नजर आए थे, फिल्म ने कलेक्शन भी बढ़िया किया था। एक बार फिर कियारा-कार्तिक की जोड़ी को पसंद किया जा रहा है। फिल्म को बकरीद के मौके पर रिलीज की गई थी। रिलीज के दो दिन के अंदर फैंस ने फिल्म को प्यार दिखाया। फिल्म को वर्ल्ड वाइड रिलीज किया गया है।

Satya Prem Ki Katha BOC : सत्यप्रेम की कथा ने 9.25 करोड़ का पहले दिन बिजनेस किया, ऑडिएंस का रिपॉन्स बढ़िया रहा। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 24 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने दूसरे दिन 7 करोड़ का कलेक्शन किया।

Satya Prem Ki Katha BOC : तीसरे दिन उम्मीदों पर खड़ी उत्तरी सत्य प्रेम की कथा। फिल्म ने तीसरे दिन यानी शनिवार को सबसे ज्यादा कलेक्शन कर दिखाया। सुबह-सुबह ही फिल्म को 20% का उछाल मिला। इस तरह से अनुमान लगाए जा रहे हैं कि तीसरे दिन फिल्म वर्ल्डवाइड 11.75-12 करोड़ रुपए कमा सकती है, क्योंकि तीसरे दिन फिल्म को 68% का उछाल मिला था। साथ ही माना जा रहा है कि इस हफ्ते फिल्म 40-41 करोड़ का टोटल कलेक्शन कर सकती है।

ऐसी रही तीनों दिन की कमाई

गुरुवार: 9.25 करोड़
शुक्रवार: 7 करोड़ (24% गिरावट)
शनिवार: 11.75 करोड़ (68% उछाल)
कुल: 28 करोड़ नेट

फिल्म में रेप केस के सन्देश दिया गया। जो कि पिछली कियारा-कार्तिक से बिलकुल अलग है। फैंस ने एक बार फिर प्यार दिखाया और कार्तिक-कियारा की दूसरी सफल फिल्म बना दी। यानी लोग आने वाले दिनों में कियारा-कार्तिक को साथ देखना चाहेंगे।

इससे पहले फिल्म शहजादा में कार्तिक आर्यन नजर आए थे, इस फिल्म को उन्होंने खुद ही प्रोड्यूस भी किया था। हालांकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी। सत्यप्रेम की कथा के कलेक्शन दोनों ही एक्टर में कॉन्फिडेंस जरूर भरेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all