Accident : खड़ी बस से टकराई कार, हादसे में 1 युवक की मौके पर ही हुई मौत, 5 घायल
July 3, 2023 | by livekhabar24x7.com
दुर्ग। Accident : जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें भिलाई के एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा हैं कि यह घटना साइंस कॉलेज के सामने तड़के 3:15 बजे की हैं। वहीं इस दुर्घटना में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी कार में सवार होकर रायपुर की ओर जा रहे थे। जिनका सेक्टर 9 हॉस्पिटल के आईसीयू में उपचार चल रहा है। दुर्घटना में मृत युवक सेक्टर 07 सड़क 23 का निवासी बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक पूर्व में आर्मी में पदस्थ था। मोहन नगर के TI विपिन रंगारी ने बताया कि, रात्रि 3:15 बजे के करीब दुर्ग से रायपुर की ओर जा रहे पियागो कार जिसमें 6 युवक सवार थे मालवीय चौक के आगे साइंस कॉलेज के समीप एक खड़ी बस से टकराने के बाद कार समीप में पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना इस कदर थी कि परिचालक सीट पर बैठा हुआ युवक मुकेश कुमार सिंह की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा हैं कि दुर्घटना के समय कार की रफ्तार काफी तेज थी।
RELATED POSTS
View all