Cricket Story : जोस बटलर बने सुपरमैन, हवे में उड़कर पकड़ा हैरतंगेज कैच, देखें Video…
July 3, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Cricket Story : एक ओर इंग्लैंड में एशेज सीरीज का रोमांच क्रिकेटप्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा हैं। वहीं दूसरी ओर इन दिनों इंग्लैंड में टी-20 ब्लास्ट टूर्नामेंट खेला जा रहा है जिसमें कुल 18 टीमों ने हिस्सा लिया है। इस टुर्नामेंट में रोजाना एक से बढ़कर कारनामे देखने को मिलते हैं। इसी बीच एक अद्भुत कारनामा तूफानी खिलाड़ी जॉस बटलर ने किया हैं।
इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जोस बटलर टी-20 ब्लास्ट में ने भी लंकाशायर की टीम के तरफ से हिस्सा लिया है। बटलर ने T-20 ब्लास्ट में एक जबरदस्त कैच पकड़ा जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है। इतना ही नहीं उस मुकाबले के दौरान की जोस बटलर की कैच वाली वीडियो भी वायरल हो रही है।
T-20 ब्लास्टर का 112 वां मुकाबला कल लंकाशायर और नॉर्थम्पटनशायर की टीम के बीच खेला गया था जिसमें लंकाशायर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करते हुए नॉर्थम्पटनशायर की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। नॉर्थम्पटनशायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए थे जिसका मुकाबला करने आई लंकाशायर की टीम ने 20 गेंद शेष रहते ही 6 विकेट से उस मुकाबले में जीत दर्ज कर लिया।
WHAT A CATCH BY JOS BUTTLER.pic.twitter.com/e60rQ0BGlp
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 3, 2023
हालांकि, उस मुकाबले में लंकाशायर की टीम की शानदार प्रदर्शन की चर्चा होने के साथ-साथ जोस बटलर के एक कैच की भी जमकर चर्चा हो रही है। दरअसल, नॉर्थम्पटनशायर के बल्लेबाजी के दौरान विकेटकीपिंग कर रहे जोस बटलर ने हवा में छलांग लगाकर एक शानदार कैच पकड़ लिया जिसको देखने के बाद से अब फैंस उस कैच को ‘कैच ऑफ द सेंचुरी’ बता रहे हैं।
RELATED POSTS
View all