Live Khabar 24x7

CG Suicide News : फांसी के फंदे से झूल गई नवविवाहिता, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस…

July 3, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Suicide News : अभनपुर से आत्महत्या का मामला सामने आया है। दरअसल अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लमकेनी में 24 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम मंजू भारती था, जिसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी।

बताया जा रहा हैं कि मृतिका ने अज्ञात कारणों से घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई हैं।

RELATED POSTS

View all

view all