Live Khabar 24x7

LPG prices Hike : एक बार फिर लगा महंगाई का झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, जानें अब देने होंगे कितने रूपए

July 4, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। LPG Prices Hike : देशवासियों को एक बार फिर महंगाई का तगड़ा झटका लगा हैं। दरअसल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ है। 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर के दाम में 7 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं रायपुर में अभी कमर्सियल गैस के दाम 1,174 रूपए हैं।

Read More

LPG Cylinder Price : सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, जानें अब देने होंगे कितने रूपए?

रसोई गैस की कीमतों में राहत
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में तो इजाफा हुआ, लेकिन रसोई गैस सिलेंडर के दाम यथावत बने हुए हैं। आखिरी बार इस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव 1 मार्च को हुआ था। मार्च में 14.2 किलो के इस गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की गिरावट की गई थी। दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये है। इसके अलावा कोलकाता में यह 1129 रुपये, चेन्नई में 1118.50 रुपये और मुंबई में 1112.50 रुपये में मिल रहा है।

कमर्शियल सिलेंडर में 83 रुपये की गिरावट आई
एक जून को कमर्शियल सिलेंडर में 83 रुपये की गिरावट आई थी। इससे दिल्ली में कीमत 1773 रुपये हो गई थी। इससे पहले मई में कमर्शियल गैसे सिलेंडर के दाम में 171.50 रुपये की कटौती हुई थी। अप्रैल में भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे थे। अप्रैल में एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 92 रुपये की कटौती हुई थी। इससे पहले मार्च में इस सिलेंडर के दाम में बढ़ी बढ़ोतरी हुई थी। मार्च में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 350 रुपये बढ़ा दिये गए थे।

RELATED POSTS

View all

view all