Live Khabar 24x7

गर्ल्स हॉस्टल में Corona Blast, एक दर्जन से अधिक छात्राएं हुई संक्रमित

April 10, 2023 | by livekhabar24x7.com

मोहला। Corona Blast कोरोना को लेकर अम्बागढ़ चौकी से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहाँ कोरोना एक बार फिर डरने लगा है. पिछले 24 घंटे में 14 नये मामले सामने आ गए हैं.जिससे छेत्र दहशत का माहौल ब्याप्त हो गया है. ये सभी मामले गर्ल्स हास्टल से सामने आये हैं.

Read More : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ बंद के बीच भीड़ ने जलाया मकान, बाल-बाल बचे IG

Corona Blast आपको बता दें कि जिले दो शासकीय शिक्षा संस्थान गर्ल्स हॉस्टल में बड़ी संख्या में छात्राओं के संक्रमित पाए जाने से स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है। पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की 9 छात्राएं व प्रीमैट्रिक आदिवासी छात्रावास की पांच छात्राएं एक साथ कोरोना पॉजीटिव पायी गई हैं. मामला सामने आने के बाद इधर जिला प्रशासन का हाथ पाव फूल गए हैं.

Read More : Kawasi Lakhma ने बताए शराब पीने के तरीके, कहा-इससे इनसान बनता है मजबूत

Corona Blast बड़ी संख्या में छात्राओं को सर्दी-जुकाम की समस्या मिलने के बाद अधीक्षक ने जिला अस्पताल को सूचना देकर जाचं के लिए चिकित्सा दल भेजने का आग्रह किया। डॉक्टरों ने अधीक्षक से सभी छात्रों को अस्पताल लाने की सलाह दी है। जहां 14 छात्राएं संक्रमित पाई गई। जिला स्वास्थ्य अधिकारी मंडावी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि संक्रमित छात्राओं को दवाई देकर होम आइसोलेशन के लिए छात्रावास से घर भेज दिया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all