Live Khabar 24x7

Big Accident : ब्रेक फेल ट्रक तीन गाड़ियों को ठोकर मारते हुए होटल में जा घुसा, हादसे में 10 की मौत, 30 के करीब घायल

July 4, 2023 | by livekhabar24x7.com

मुंबई। Big Accident : महाराष्ट्र के धुले जिले के मुंबई-आगरा नेशनल हाइवे में बड़ी दुर्घटना सामने आई है। एक कंटेनर ट्रक का बर्फ फेल हो जाने से बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 30 के करीब लोग घायल बताए जा रहे है। घटना दोपहर 12 बजे के करीब हुई।

Big Accident : ट्रक की रफ़्तार इतनी तेज थी कि रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह होते चले गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा धुले जिले में मुंबई-आगरा राजमार्ग पर पलासनेर गांव के समीप पूर्वाह्न करीब 10 बजकर 45 मिनट पर हुआ।

Read More : Big Breaking : इस्तीफे से मुकरे CM, फाड़कर फेकी Copy ! सोशल मीडिया में वायरल को रही तस्वीर…

उन्होंने बताया कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे जिसके बाद चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। ट्रक ने दो मोटरसाइकिल, एक कार और एक अन्य कंटेनर को पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद ट्रक राजमार्ग पर एक बस स्टैंड के समीप बने एक होटल में जा घुसा और पलट गया।

Big Accident : मिली जानकारी अनुसार, ट्रक मध्य प्रदेश से धुले की ओर जा रहा था। दुर्घटना के पीड़ितों में से कुछ लोग बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर हे थे। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। वहीं घायलों को शिरपुर और धुले के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

 

बुलढाणा सड़क हादसा

Big Accident : इससे पहले 1 जुलाई को बुलढाणा में भी भीषण सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे में बस सवार 26 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि, 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। दरअसल, यहां सिंदखेड़ राजा शहर के पास समृद्धि एक्सप्रेस वे पर जा रही एक बस का टायर अचानक फट गया, जिसके बाद वह खंभे और डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद पलटी तो उसमें आग लग गई।

बस में यात्रा कर हे 26 लोगों की जलकर मौत हो गई। वहीं, पांच यात्री ऐसे भी थे, जिन्होंने बस की खिड़की तोड़ी। फिर उससे बाहर छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। जानकारी के मुताबिक, सिटीलिंक ट्रेवल्स की लक्जरी बस नागपुर से मुंबई जा रही थी। तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

RELATED POSTS

View all

view all