Live Khabar 24x7

CG News : वर्क शॉप में लोहे का रैक गिरा, दबने से 2 लोगों की मौत, मचा हड़कंप…

July 4, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

जगदलपुर। CG News : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां निजी वर्क शॉप में अचानक लोहे से भरा रैक गिर गया. इसके चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई. हादसे से वर्क शॉप में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. यह मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है.

Read More : CG News : नक्सलियों ने फिर दिखाया क्रूरता, मुखबिरी के शक में ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, बैनर लगाकर कहीं ये बात…

 

जानकारी के अनुसार, बोधघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत गीदम रोड में स्थित वैष्णवी इंजिनियर वर्क शॉप में लोहे से भरा रैक गिर गया. इसके चपेट में दो लोग आए. जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई और घायल ने हॉस्पिटल ले जाते वक्त रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है और जांच में जुटी हुई है.

RELATED POSTS

View all

view all