Live Khabar 24x7

Big Breaking : पीएम मोदी के सभा स्थल पर हुआ बड़ा हादसा, डोम गिरने से एक मजदूर घायल, मची अफरा-तफरी

July 4, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Big Breaking : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर आने वाले है जहां से वे आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल फूकेंगे। PM मोदी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में भव्य सभा को संबोधित करेंगे। जिसके लिए विशाल पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। जहां से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। बताया जा रहा हैं कार्यस्थल पर एक हादसा हुआ है।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

मिली जानकारी के अनुसार सभा की तैयारी के दौरान बारिश होने से एक डोम गिर गया, जिससे एक मजदूर घायल हो गया है। जिसे इलाज के अस्पताल पहुचाया गया है। ऐसी बाते सामने आ रही हैं कि तेज बारिश के बाद डोम में पानी भर गया था, जिसे निकलने के मजदुर ऊपर चढ़ा था, इस दौरान डोम गिर गया, जिससे मजदूर गंभीर चोंटे जो आई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all