Live Khabar 24x7

केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah आज आएंगे रायपुर, PM Modi के दौरे की तैयारियों का लेंगे जायजा, भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ करेंगे बैठक

July 5, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन बाद यानि 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ पहुंचने वाले हैं। जिसकी तैयारियों का जायजा लेने और छत्तीसगढ़ BJP के दिग्गजों से गुप्त मीटिंग लेने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) आज रायपुर आने वाले है। तय कार्यक्रम अनुसार, शाम 5 बजे वह अमित शाह दिल्ली से से विमान में रवाना होकर रायपुर आगमन करेंगे। वह शाम 7 बजे के करीब स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जिसके बाद सीधे वह भाजपा दफ्तर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जाएंगे।

Read More 

Raipur : गृहमंत्री Amit Shah कल पहुंचेंगे रायपुर, पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक, जानिए पूरा शेड्यूल

जहां 7:10 से 8 बजे तक डिनर का समय तय किया गया है। जिसके बाद गृहमंत्री शाह रात 10 बजे तक नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद बे भाजपा कार्यालय में ही रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन वे 10.45 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

 

RELATED POSTS

View all

view all