Live Khabar 24x7

Cocaine found in White House : व्हाइट हाउस में मिला कोकीन, मचा हड़कंप

July 5, 2023 | by livekhabar24x7.com

Cocaine found in White House : अमेरिका के व्हाइट हाउस (White House) में रविवार देर रात गुप्त सेवा के अधिकारियों की गश्त के दौरान संदिग्ध सफेद पावडर मिलने से हड़कंप मच गई। अधिकारियों ने आनन-फानन में भवन को बंद करवा दिया और जांच पड़ताल की। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह कोकीन है। जब व्हाइट हाउस में कोकीन बरामद किया गया उस समय Biden वहां मौजूद नहीं थे। उस वक्त राष्ट्रपति जो बाइडन ‘कैम्प डेविड’ में थे।

यह जानकारी दो कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने मंगलवार को दी। अधिकारियों के मुताबिक, खुफिया सेवा के एजेंट रविवार को नियमित दौरा कर रहे थे, तभी उन्हें एक क्षेत्र से सफेद पाउडर मिला और प्रारंभिक जांच में यह पदार्थ कोकीन पाया गया। यह वेस्ट विंग के किसी दफ्तर से नहीं मिला है।

RELATED POSTS

View all

view all