Live Khabar 24x7

Farming Business Tips : इन पत्तियों की करें खेती, कम खर्चे में मिलेगा ज्यादा मुनाफा

July 5, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Farming Business Tips : अगर आप भी कम लागत में अच्छा खासा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो यह खबर सिर्फ आपके लिए ही हैं। दरअसल हमारे देश में कई प्रकार की खेती की जाती हैं। यहां प्रमुख फसलों के अलावा रेशम, कपास और लाख की खेती होती ही साथ ही कई प्रकार फूलो की खेती की जाती हैं। जिसके जरिए लोगो अच्छा खासा मुनाफा कमाते हैं।

लेकिन आप इसके आलावा केले और पान की पत्तियों की भी खेती कर सकते हैं। केले के पत्ते की डिमांड तो भारत में बहुत अधिक है। इसके अलावा पान का उत्तर और पूर्वी भारत में अच्छी मांग में रहता है। वहीं कई पूजा-प्रतिष्ठान में पान की मांग रहती हैं। ऐसे में आप इससे काफी मुनाफा कमा सकते हैं।

Read More 

Tips : स्कूल जाने के लिए सुबह जल्दी उठने में आपका बच्चा कर रहा आनाकानी, तो फॉलो करें ये टिप्स, जल्द ही दुर हो जाएगी समस्या

 

  • पान की पत्ती

Business Tips
पान के पत्ते का इस्तेमाल भारत में लगभग हर जगह होता है। उत्तर व पूर्व भारत में तो इसकी मांग चरम पर रहती ही है। दक्षिण भारत में भी इसकी खूब मांग होती है। यह एक नकदी फसल है। हालांकि, इसकी खेती थोड़ी कठिन होती है। लेकिन एक बार की फसल आपको कई महीनों का आराम दे सकती है। इसके अलावा पान का उपयोग कई पूजा-प्रतिष्ठानों में किया जाता हैं। जिसके कारण लगातार इसकी मांग बनइ रहती हैं।

  • केले की पत्ती

Business Tips

आमतौर पर लोग केले के पेड़ फल के लिए लगाते हैं। इससे उन्हें अच्छी कमाई भी होती है। लेकिन केले का पत्ता भी आय का एक बेहतरीन साधन है। केले के पत्ते का इस्तेमाल भारत में घरों में आमतौर पर व किसी खास मौके पर खाना परोसने के लिए किया जाता है। इसलिए वहां, इसकी मांग नहीं घटती है।

आप केले के पत्ते को बेचकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। यहां एक फायदा यह भी है कि पत्ते की खेती में आपकी कोई लागत नहीं है। लागत का पैसा केले की बिक्री से निकल आएगा। इसलिए यहां आपको डबल मुनाफा होगा।

 

RELATED POSTS

View all

view all